“कॉकरोच जनता पार्टी” क्या है? व्यंग, राजनीति और युवाओं की नाराज़गी की पूरी कहानी
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया नाम तेजी से वायरल हुआ — “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP)।
नाम सुनते ही लोगों को लगा कि शायद यह कोई नई राजनीतिक पार्टी है, लेकिन असल में यह एक सटायरिकल यानी व्यंगात्मक राजनीतिक अभियान है, जिसका मकसद युवाओं की नाराज़गी और सिस्टम पर कटाक्ष करना है।
कॉकरोच शब्द आया कहां से?
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब भारत के मुख्य न्यायाधीश Surya Kant की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
इस टिप्पणी को कई लोगों ने युवाओं को “कॉकरोच” और “परजीवी” कहने के रूप में लिया।
हालांकि बाद में सफाई दी गई कि टिप्पणी बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं, बल्कि फर्जी डिग्री के सहारे कानून और मीडिया में आने वालों के लिए थी।
फिर भी सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर भारी बहस शुरू हो गई।
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत कैसे हुई?
16 मई को अभिजीत डिपके नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों से “कॉकरोच जनता पार्टी” में जुड़ने की अपील की।
यह कोई आधिकारिक चुनावी पार्टी नहीं है, बल्कि एक ऑनलाइन व्यंगात्मक राजनीतिक मंच है।
अभिजीत फिलहाल Boston University में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं और पहले Aam Aadmi Party की सोशल मीडिया टीम से भी जुड़े रहे हैं।
पार्टी में शामिल होने की “योग्यताएं”
कॉकरोच जनता पार्टी ने मजाकिया अंदाज में सदस्य बनने की चार शर्तें बताईं:
- बेरोजगार होना
- आलसी होना
- हमेशा ऑनलाइन रहना
- प्रोफेशनल तरीके से भड़ास निकालने की क्षमता होना
यानी पूरी पार्टी खुद को सिस्टम से निराश युवाओं की आवाज बताती है।
CM Kisan Kalyan Yojana Big Update || जानिए मई में कब आएगी किस्त

